
x
Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद से युवती की तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भुइयांडीह की रहने वाली सुमित्रा प्रामाणिक (25) अपनी सहेली के साथ नया पुल पर गई थी. वहां वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. बात करते-करते उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि सुमित्रा ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी.
नदी का बहाव तेज होने के कारण वह तुरंत बह गई. सुमित्रा की सहेली ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया. लेकिन देर शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वालों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. फिलहाल, गोताखोरों की मदद से सुमित्रा की तलाश की जा रही है.
TagsJamshedpur प्रेमी बहसआत्मघाती कदमयुवती लापताJamshedpur: Lover quarrelsuicidal stepgirl missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





