झारखंड

Jamshedpur Firing: कुख्यात गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के बड़े भाई को मारी गोली

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 11:45 AM IST
Jamshedpur Firing: कुख्यात गैंगस्टर अमरनाथ सिंह के बड़े भाई को मारी गोली
x
Jamshedpur Firing: घटना मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर की है। मृतक की पहचान सिंह के रूप में हुई है, जो कि सिंचाई विभाग में काम करते थे। वह कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया। हमलावरों ने घटना को शक्तिनाथ सिंह के घर के पास ही अंजाम दिया है। दरअसल शक्तिनाथ सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने शक्तिनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शक्तिनाथ को तीन गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास में दहशत को माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटना स्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शक्तिनाथ सिंह के परिवार वालों ने कुछ नाम बताए हैं जिसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Next Story