झारखंड
Jamshedpur: पलंग मार्केट में दुकानदार और उसके भगिना पर जानलेवा हमला
Tara Tandi
2 April 2025 1:41 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के भुइयांडीह बस स्टैंड के समीप पलंग मार्केट में 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने दुकानदार सनातन चंद्रा और उसके भगिना मोनू मांझी पर हमला कर दिया. उनकी लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को टीएमएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जाती है. दुकानदार सनातन चंद्रा के बेटे अमित चंद्रा ने बताया कि छायानगर बस्ती निवासी सन्नी व नंदु भुईयां सोमवार को दिन के करीब तीन बजे दुकान पर आए और धमकाते हुए एक टेबल लेकर जाने लगे. विरोध करने पर पिता के साथ उन लोगों ने मारपीट की और चले गए. कुछ देर बाद सन्नी और नंदु 10-12 युवकों के साथ आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट करने के बाद सभी फरार हो गए.
बेटे अमित चंद्रा ने बताया कि जाते समय युवकों ने दुकान के गल्ले से रुपये समेट कर ले गये. दुकानदार ने इस संबंध में साकची थाना में लिखित शिकायत की है. सूचना पाकर सुवर्ण बनिक समाज के लोग साकची थाना पहुंचे और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
TagsJamshedpur पलंग मार्केटदुकानदार उसके भगिनाजानलेवा हमलाJamshedpur Bed Marketshopkeeper his nephewfatal attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





