झारखंड
Jamshedpur: टाटा स्टील प्लांट में मालगाड़ी की चपेट में आकर ठेका मजदूर की मौत
Tara Tandi
17 Jun 2025 12:58 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आकर एक ठेका मजदूर की मौत हो गयी. यह घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान सुनील कुमार सिंह (34 वर्ष) के रूप में की गयी. वह बिहार के सासाराम की रहने वाला था. वर्तमान में जमशेदपुर के आस्था ट्विन सिटी स्थित सिगनाथ अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहता था. परिवार में पत्नी और तीन माह का एक बच्चा है.
टाटा स्टील के प्रवक्ता ने बताया कि कपनी के लॉजिस्टिक ऑपरेशन (इनबाउंड) में रविवार रात को हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सुनील कुमार सिंह के भाई संदेश कुमार बिहार के सासाराम में अधिवक्ता हैं. उनके एक रिश्तेदार को कंपनी के अधिकारियों ने सूचना दी, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी.
TagsJamshedpur टाटा स्टील प्लांटमालगाड़ी चपेटठेका मजदूर मौतJamshedpur Tata Steel Plantgoods train hitcontract worker diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





