झारखंड
जमशेदपुर: मारपीट कर सोने की चेन छीनने के आरोप में मामला दर्ज
Deepa Sahu
1 March 2022 1:20 PM IST

x
बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर वन बी के रहने वाले सुखेंद्र दत्ता ने मारपीट कर सोने के चेन की छिनतई करने लेने का एक मामला बर्मामाइंस थाने में दर्ज कराया है.
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर वन बी के रहने वाले सुखेंद्र दत्ता ने मारपीट कर सोने के चेन की छिनतई करने लेने का एक मामला बर्मामाइंस थाने में दर्ज कराया है. मामले में आरोपी बागबेड़ा के रहने वाले सोमेश सिंह को बनाया गया है. घटना के बारे में भुक्तभोगी का कहना है कि वे बर्मामाइंस मेन रोड से होते हुये बिरसानगर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही घटना घटी.
पुराने विवाद का मामला आ रहा सामने
घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मामले में पुराने विवाद का मामला सामने आ रहा है. अगर यह साधारण घटना होती तब आरोपी का नाम सामने नहीं आता, लेकिन मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बारे में बताया गया है कि 27 फरवरी को दिन के एक बजे आरोपी ने सुखेंद्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इसके बाद गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Next Story





