झारखंड
Jamshedpur: बोड़ाम के पास कार व ऑटो 40 फीट गहरी खाई में गिरे, 7 लोग घायल
Tara Tandi
11 March 2025 5:54 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र में डिमना लेक के पास सड़क दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. घटना सोमवार की बताई जाती है. मिली जानकारी के अनुसार, अलकतरा फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार कार व ऑटो में टक्कर होने के बाद दोनों वाहन करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गए. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सात लोग घायल हो गए. घायलों में गीता गोप (45), अंजली गोप (25), मानकी गोप (4), पुष्पा गोप (35), सेफाल (16), करण (5) व खाको गोप (40) शामिल हैं. वहीं, कार सवार दो लोगों को हल्की चोट लगी है.
ऑटो सवार सभी घायल एक ही परिवार के हैं. वे ऑटो से अपने घर सोनारी जा रहे थे. तभी विपरित दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए. घालयों की चीख-पुकार सुन वहां लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने खाई में उतरकर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.
TagsJamshedpur बोड़ाम पास कारऑटो 40 फीट गहरी खाई गिरे7 लोग घायलJamshedpur: Car and auto fell into 40 feet deep ditch near Bodam7 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





