झारखंड

Jamshedpur: भाजपा पदाधिकारियों को सिख विकास मंच ने सम्मानित किया

Admindelhi1
24 Aug 2024 2:04 PM IST
Jamshedpur: भाजपा पदाधिकारियों को सिख विकास मंच ने सम्मानित किया
x

जमशेदपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर रविंदर सिंह रिंकू एवं सोशल मीडिया प्रभारी कृतजीत सिंह रोकी को सम्मानित किया गया। झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने साकची स्थित अपने कार्यालय में दोनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भाजपा ने उत्साही सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़कर एक विशेष संदेश दिया है. लोकसभा चुनाव के दौरान पूरा जमशेदपुर उनकी कार्यकुशलता देख चुका है. इस अवसर पर भाजपा नेता जोगिंदर सिंह जोगी, जसवंत सिंह गिल, जसबीर सिंह सोनी, कुलविंदर सिंह, सुनील सिंह और सिख समुदाय के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर रविंदर सिंह रिंकू एवं सोशल मीडिया प्रभारी कृतजीत सिंह रोकी को सम्मानित किया गया।

Next Story