झारखंड

Jamshedpur: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला के दोनों हाथ कटे

Bharti Sahu 2
19 July 2024 11:58 AM IST
Jamshedpur: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला के दोनों हाथ कटे
x
Jamshedpur जमशेदपुर : गुरुवार की शाम राहरगोड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से गदड़ा निवासी टूनी सरदार ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। हादसे के बाद स्थानीय मुखिया हेमंत खलखो और महिला के परिजन भी हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। पूर्व पंचायत सदस्य विश्वजीत भगत ने बताया कि टूनी सरदार ठेका मजदूर के रूप में काम करती है। गुरुवार की शाम वह अपनी ड्यूटी पूरी कर रेलवे लाइन के रास्ते घर जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसके दोनों हाथ कट गए।
Next Story