झारखंड
Jaipur: देवनानी ने सीएम से किया वकीलों की मांगों के न्यायोचित समाधान का आग्र
Tara Tandi
8 March 2025 12:06 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अजमेर जिले के पुष्कर में एडवोकेट पुरूषोत्तम जाखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से आग्रह किया है कि वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से भी बात कर पूरे प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संभागीय आयुक्त श्री महेश चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा से फोन पर बात की एवं पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई की जाए एवं मामले की गहनता से जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।
श्री देवनानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अजमेर में आंदोलनरत वकीलों की मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए।
TagsJaipur देवनानीसीएम वकीलोंमांगों न्यायोचित समाधान आग्रJaipur DevnaniCM Lawyersdemands just solution agraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





