झारखंड
Jaipur: स्वायत्त शासन विभाग भर्ती 2022: अधूरी आवेदन प्रक्रिया वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चेतावनी
Tara Tandi
10 May 2025 12:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड- द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) भर्ती, 2022 के अन्तर्गत प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 6 अभ्यर्थियों को इस संबंध में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विस्तृत सूचना एवं संबंधित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती अंतर्गत दिनांक 24 अप्रेल 2025 को पात्रता जांच हेतु जारी विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र दिनांक 1 से 7 मई 2025 तक भरवाए गए थे। इस दौरान ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 6 अभ्यर्थियों को प्रेस नोट दिनांक 25 अप्रेल 2025 के क्रम में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु अंतिम अवसर दिनांक 10 से 12 मई 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक प्रदान किया जा रहा है।
अतः संबंधित अभ्यर्थी उक्तानुसार ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र समयांतर्गत भरना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को इस संबंध में अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा, साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को उक्त पदों हेतु इच्छुक नहीं होना मानते हुए पात्रता जांच एवं परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
TagsJaipur स्वायत्त शासनविभाग भर्ती 2022: अधूरी आवेदन प्रक्रियाअभ्यर्थियों अंतिम चेतावनीJaipur Autonomous GovernmentDepartment Recruitment 2022: Incomplete Application ProcessCandidates Final Warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





