
x
Giridih: अनंत चतुर्दशी के मौके पर शुक्रवार को गिरिडीह सकल दिगंबर जैन समाज की और से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकले शोभा यात्रा के साथ ही दस दिनों तक चलने वाले दशलक्षण प्रयुषण पर्व का समापन भी बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर जैन मंदिर में कई अनुष्ठान भी किए गए तो वहीं दोपहर में शोभा यात्रा का आयोजन हुआ. इस दौरान शोभा यात्रा में एक भव्य रथ में भगवान आदिनाथ के मूर्ति को सजाकर शहर भ्रमण कराया गया. रथ को खींचने वाले भक्तो की भीड़ में काफी उत्साह नजर आया. बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर से निकले शोभा यात्रा ने शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया. शोभा यात्रा में शामिल भक्तो की भीड़ भगवान आदिनाथ का जयकारा लगाते हुए चल रही थी, जबकि महिलाओं द्वारा कई भजन भी गाए जा रहे थे. अलग अलग रास्तों से होते हुए शोभा यात्रा वापस बड़ा चौक के जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. कमोबेश महिलाओं से लेकर युवा और बच्चों में भगवान आदिनाथ के प्रति आस्था नजर आई.
शोभा यात्रा में रहे मौजूद
शोभा यात्रा में अशोक जैन, अजय जैन, ज्ञानचंद सेठी, महेश जैन, अरिहंत जैन, धीरज जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, समेत कई शामिल हुए. इधर अनंत चतुर्दशी को लेकर ही भगवान अनंत की पूजा भी घरों के साथ मंदिरों में किया गया. मौके पर भक्तों ने भगवान अनंत की पूजा करने के साथ उनका आवाहन किया और अपने अपने बाहों में भगवान अनंत के रूप में अनंत डोरा भी बांधा.
Vinita
Next Story





