झारखंड

रांची समेत राज्य के इन हिस्सों में होगी बारिश

Admin Delhi 1
13 Sep 2023 6:31 AM GMT
रांची समेत राज्य के इन हिस्सों में होगी बारिश
x
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर: झारखंड में 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इन तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी। कई इलाकों में वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गयी है। सोमवार की देर शाम को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

तीन दिन मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची में मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 13, 14 और 15 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया है कि 13 सितंबर को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसा में बारिश हो सकती है। 14 सितंबर को दक्षिण-पश्चिमी तथा मध्य भाग में बारिश होगी इनमें रांची , लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। 15 सितंबर को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य भागों में आठ जिलों को छोड़कर सभी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज

राज्य में पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो झारखंड में मानसून कमजोर रहा। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी 27 मिलीमीटर बारिश हजारीबाग के बरही में दर्ज की गयी है। राज्य में तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 सितंबर तक विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना भी जाहिर की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़ा बदलाव नहीं होगा। दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

Next Story