झारखंड
लौट रहा है कोरोना? नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन; Jharkhand सरकार सतर्क है
Ashish verma
25 May 2025 8:20 PM IST

x
लौट रहा है कोरोना
Ranchi.रांची। भारत के दक्षिणी राज्यों में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 की पहचान होने से लोगों में थोड़ी चिंता बढ़ गई है।लेकिन उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
राज्य सरकार नए वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और भीड़ में सावधानी बरतने की अपील की है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारलौट रहाकोरोनानए वेरिएंटबढ़ाई टेंशन; Jharkhand सरकार सतर्कCorona is returningnew variantstension increased; Jharkhand government is alert
Next Story





