झारखंड

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाभोड़, चार सदस्य गिरफ्तार

Rani Sahu
2 April 2024 10:12 PM IST
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाभोड़,  चार सदस्य गिरफ्तार
x
रांची : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाभोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की दो बाइक को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में की गयी है।
गिरफ्तार अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सभी सदस्य नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके के रहने वाले बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की गयी है।
उन्होंने बताया कि ये सभी पाकुड़ के अलावा पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर बाइक चोरी किया करते थे और दूसरी जगहों पर बाइक को बेचा करते थे। इनके गिरोह में और कई लोग शामिल है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।
Next Story