झारखंड
युवक को पीटकर किया घायल, अपराधकर्मी के घर छापेमारी में बरामद हुई लोडेड पिस्तौल
Deepa Sahu
4 March 2022 11:56 PM IST

x
शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री मन्दिर रोड स्थित डिडिकेटेड स्कूल के निकट गुरुवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने सुदना निवाशी तेजु राम के पुत्र गुंजन कुमार को पीट कर घायल कर दिया.
मेदिनीनगर (पलामू): शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री मन्दिर रोड स्थित डिडिकेटेड स्कूल के निकट गुरुवार की रात बाइक सवार तीन युवकों ने सुदना निवाशी तेजु राम के पुत्र गुंजन कुमार को पीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद भुक्तभोगी के पिता तेजू राम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 3 प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर भुक्तभोगी के परिजनों से पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में पता चला कि गुंजन अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उसके घर के पास बैठकर गांजा पीने लगे. युवकों को गांजा पीते देख गुंजन उन्हें वहां से जाने को कहा.
इस बात पर गायत्री मंदिर निवासी मिथिलेश सिंह के पुत्र गौरी सिंह अपने मित्रों के साथ मिलकर गुंजन के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा. इसके बाद टीओपी 3 प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिंह के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरी सिंह के घर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में उसके घर से एक लोडेड पिस्टल, गांजा और चिलम बरामद किया गया है. पुलिस को देख सभी अपराधकर्मी फरार हो गए हैं. वहीं इस घटना के बाद से पुलिस फरार अपराधकर्मी की खोजबीन में जुट गयी है. भुक्तभोगी के परिजनों ने इस घटना से संबंधित मामले को शहर थाना में दर्ज करा दिया है।
Next Story





