झारखंड

कुख्यात हरि तिवारी साहिबगंज से हजारीबाग जेल शिफ्ट

Rani Sahu
2 Aug 2022 10:14 PM IST
कुख्यात हरि तिवारी साहिबगंज से हजारीबाग जेल शिफ्ट
x
पलामू, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, धनबाद में आतंक फैलाने वाला अपराधी हरि तिवारी को साहिबगंज जेल से हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया गया है

Palamu: पलामू, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, धनबाद में आतंक फैलाने वाला अपराधी हरि तिवारी को साहिबगंज जेल से हजारीबाग जेल में शिफ्ट किया गया है. कुख्यात अपराधी हरि तिवारी साहिबगंज जेल में रहते हुए अपने गुर्गों के द्वारा कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया हैं. आपको बता दें कि मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी कुख्यात हरि तिवारी का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. हरि तिवारी पूर्व में गैंगस्टर सुजीत सिंह गिरोह के लिए काम करता था और उसका दाहिना हाथ माना जाता था, लेकिन 8 से 10 महीने पहले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में अलगाव हो गया और हरी ने सुजीत का साथ छोड़कर अमन साव के साथ हाथ मिलाकर अपना एक अलग गिरोह खड़ा कर लिया है.

गिरोह बनाने के बाद कुख्यात हरि तिवारी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसमे मुख्य रूप से बिहार के सोननगर से पलामू के गढ़वा रोड़ तक तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही अशोक बिल्डकॉन नामक कंपनी के कैंप कार्यालय में बीते कुछ महीनों पहले ताबड़तोड़ फायरिंग अपने गुर्गों द्वारा करवाई थी.


Next Story