झारखंड

इंडिगो फ्लाइट पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने से मौत

Rani Sahu
24 Aug 2023 5:21 PM GMT
इंडिगो फ्लाइट पैसेंजर की तबीयत बिगड़ने से मौत
x
रांची: मुंबई से रांची जाने के दौरान इंडिगो फ्लाइट के एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गयी। विमान में ही उन्हें खून की उल्टी होने लगी। जिसके बाद नागपुर एयरपोर्ट में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। आनन-फानन में बीमार पैसेंजर को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
यात्री की पहचान 62 वर्षीय देवानंद तिवारी के रूप में हुई है जो मुंबई से रांची जा रहे थे। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E5093 मुंबई से टेकऑफ करने के बाद देवानंद की तबीयत खराब हो गयी। सोमवार की रात 8 बजे उनकी परेशानी और बढ़ गयी। वे खून की उल्टी करने लगे जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग नागपुर एयरपोर्ट पर करायी गयी। नागपुर के अस्पताल में भर्ती देवानंद तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
Next Story