झारखंड

माओवाद के नाम पर छह मुखिया से एक साथ TPSP ने मांगी लेवी

Rani Sahu
28 Aug 2023 11:22 AM GMT
माओवाद के नाम पर छह मुखिया से एक साथ TPSP ने मांगी लेवी
x
पलामू : पलामू में माओवादी और नक्सल के नाम पर उग्रवादियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इसका प्रमाण आज मिला जब छह मुखिया से एक साथ लेवी मांगी गयी। मिली खबर के मुताबिक उटारी रोड प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ सभी छह पंचायत के मुखिया से रंगदारी मांगी गयी है। टीपीएसपी नामक उग्रवादी संगठन ने ये मांग की है। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। गौरतलब है कि इसी माह में 27 तारीख को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के नाम पर लेवी वसूलने वाले तीन उग्रवादियों को मनिका पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने प्रेस को दी थी। बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी जेजेएमपी के पप्पू लोहरा व मनोहर जी के नाम पर लेवी वसूलता था।
Next Story