झारखंड

जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

Rani Sahu
29 Sept 2023 11:11 PM IST
जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला,  हुई मौत
x
रांची: साहिबगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में उसके भाई की मौत हो गई.इस दौरान बचाव करने आए भाभी एवं भतीजे को भी उसने गंभीर रूप से घायल कर दिया.
इलाज के दौरान हुई मौत
बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयंती ग्राम में पिता गुंजन दास के 14 डिसमिल पुश्तैनी जमीन को तीन भाइयों एक बहन में बराबर हिस्से में बंटवारा किया गया था. यह बंटवारा 20 साल पूर्व ही हो गया था. लेकिन छोटा भाई गोवर्धन रविदास को हमेशा इस बंटवारे से समस्या रहती थी. समय समय पर वह इसको लेकर विवाद खड़ा करता था.बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोवर्धन रविदास घर से धारदार हथियार निकाल कर पहले अपने भाभी निर्मला देवी पर हमला किया इसके बाद भतीजा पर हमला कर दिया. इस दौरान बीच बचाव में आए बड़े भाई त्रिभुवन रविदास पर हमला कर उसे भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
Next Story