झारखंड

हजारीबाग में पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा

jantaserishta.com
21 Nov 2026 9:48 AM IST
हजारीबाग में पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा
x
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने शक्रवार देर रात राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी तुषार मिश्रा की हिरासत से फरार होने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान हुई झड़प में तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। इस मामले में तुषार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई थी। वह फिलहाल रामगढ़ जेल में बंद था। हजारीबाग पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए हजारीबाग ला रही थी।
इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास तुषार मिश्रा ने शौच जाने का बहाना बनाकर पुलिस वाहन रुकवा लिया। वाहन रुकते ही उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और तत्काल उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ दूर तक भागने के प्रयास के बाद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उसको पकड़ लिया।
इस दौरान तुषार मिश्रा और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प में उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। वहीं, उसे पकड़ने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल तुषार मिश्रा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रामगढ़ जेल से रिमांड पर हजारीबाग लाए जा रहे अपराधी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस दौरान वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अब होटल एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना में तुषार मिश्रा की भूमिका को लेकर उससे पूछताछ करेगी। साथ ही, पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी तुषार मिश्रा से पुलिस पूछताछ करेगी, जिसके आधार पर उसकी टीम का पता लगाया जाएगा। बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है, जो उनकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story