झारखंड
Dhanbad में हाईवा ने मारी स्कूटी को टक्कर, युवक की हालत नाजुक
Tara Tandi
16 April 2025 4:40 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरनी मंदिर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल युवक की पहचान झरिया निवासी 40 वर्षीय अशोक केसरी के रूप में हुई है. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए SNMMCH, धनबाद रेफर कर दिया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शोक केसरी की हालत बेहद गंभीर है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक केसरी हर दिन की तरह आज भी अपनी स्कूटी से रांगटांड, धनबाद स्थित श्रृंगार दुकान जा रहे थे. इसी दौरान दुखहरनी मंदिर मोड़ के पास एक हाईवा वाहन ने अशोक केसरी की स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक केसरी सड़क पर गिर पड़े और उनका एक पैर बुरी तरह कुचला गया.
घटना के संबंध में अशोक के बड़े भाई विनोद केसरी ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
TagsDhanbad हाईवामारी स्कूटी टक्करयुवक हालत नाजुकDhanbad truck collided with scooteryouth in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





