झारखंड

राज्य के सभी सिविल कोर्ट में दोपहर 2 बजे तक होंगी पेशियां

Admin Delhi 1
5 Sep 2023 7:04 AM GMT
राज्य के सभी सिविल कोर्ट में दोपहर 2 बजे तक होंगी पेशियां
x
हाई कोर्ट का आदेश

राँची: जमशेदपुर सिविल कोर्ट के जज संजय कुमार उपाध्याय की कोर्ट के पेशकार राकेश कुमार पर बीते शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ के समक्ष जमशेदपुर डीसी और एसएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग जुड़े। उन्होंने कोर्ट को बताया कि घायल पेशकार की स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी बताया गया कि जमशेदपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी शाम 6:30 बजे होती है, जिससे असुविधा होती है।

इस पर हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सिविल कोर्ट में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में आरोपियों की पेशी दोपहर दो बजे तक ही की जाए। अगली सुनवाई 11 सितंबर होगी। शनिवार को हुई विशेष सुनवाई में डीजीपी व गृह सचिव कोर्ट में हाजिर हुए थे। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राज्य में 20 सिविल कोर्ट और 4 सब डिविजनल कोर्ट में 3293 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगाे।

Next Story