झारखंड

नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी को पैर से मारा, हुई मौत

Deepa Sahu
6 March 2022 11:12 PM IST
नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी को पैर से मारा, हुई मौत
x
मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत द्रिपशिला गांव में नशे में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई.

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत द्रिपशिला गांव में नशे में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी की पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है. पडोसी की पिटाई के कुछ घंटे बाद पड़ोसी 25 वर्षीय मनोज हेम्ब्रोम की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय सुखनंदन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


मृतक मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी सुखनंदन मरांडी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि शुक्रवार को वह और उसका पड़ोसी मनोज साथ में घूमे और हड़िया भी पीया. इसके बाद देर रात को मनोज उसके घर आकर उसे गाली-गलौज कर रहा था. उसने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद उसने गुस्से में मनोज के पेट में एक लात मार दिया. इसके बाद मनोज अपने घर चला गया. इधर घर जाने के बाद मनोज की कुछ घंटों बाद मौत हो गई. शनिवार की देर शाम को मनोज के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.


Next Story