झारखंड

झगड़े में पिता ने बोतल फोड़ पुत्र के पेट में घुसाया

Admin Delhi 1
10 April 2023 4:36 PM IST
झगड़े में पिता ने बोतल फोड़ पुत्र के पेट में घुसाया
x

राँची न्यूज़: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मुन्ना गली में मामूली बात पर हुए विवाद में एक पिता ने अपने पुत्र को बोतल फोड़कर उसके पेट में घुसा दिया. इस घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल पुत्र को रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना शाम सात बजे की है.

जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी मुन्ना गली के रहने वाले मो क्यूम और उनके पुत्र मो आजम का सैनिक मार्केट के पास लिट्टी का दुकान है. रमजान की वजह से दुकान बंद चल रहा है. की शाम दोनों पिता-पुत्र के बीच रोजा खोलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात गाली-गलौज से शुरू हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापायी और मारपीट होने लगी. हालांकि परिवार के लोग बीच-बचाव भी कर रहे थे. इसी दौरान क्यूम ने घर में रखे सोस का बोतल फोड़कर पुत्र के पेट में घुसेड़ दिया.

पिता मौके से फरार: इस घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया. हो-हल्ला सुनकर पड़ोसी दौड़े. घायल अवस्था में जमीन पर पड़े आजम को स्थानीय लोग आनन-फानन में रिम्स ले गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया है.

घायल आजम ने बताया कि उसके पिता अक्सर घर में छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा किया करते हैं.

Next Story