झारखंड

आपसी विवाद में बेटे ने लाठी से मारकर पिता की कर दी हत्या

Deepa Sahu
4 March 2022 9:50 PM IST
आपसी विवाद में बेटे ने लाठी से मारकर पिता की कर दी हत्या
x
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित टेबो पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गवाई में आपसी विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी.

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित टेबो पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गवाई में आपसी विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जाता है कि बुधवार की रात को बोवास बोदरा की अपने पिता एंड्रियास बोदरा के साथ किसी बात पर बहस हो गई. गुस्से में आकर बोवास ने पास पड़ी लाठी उठाकर अपने पिता एंड्रियास पर वार कर दिया.


एंड्रियास के गर्दन पर लाठी के जोरदार प्रहार से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना ग्रामीणों ने टेबो थाना पुलिस को दी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक के बेटे बोवास बोदरा ने ही पिता की हत्या की है. वहीं घटना के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.



Next Story