झारखंड

झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स का असर: 16 मार्च से हो सकती है बारिश

Admindelhi1
13 March 2024 4:51 AM GMT
झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स का असर: 16 मार्च से  हो सकती है बारिश
x
मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

रांची: राज्य में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स का असर दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स के असर से राज्य में 14 मार्च से बादल छाएंगे। वहीं 16 मार्च से राज्य के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 16 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 18 मार्च तक राज्य के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स का असर रहेगा। इस दिन राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

बीते 24 घंटे से शुष्क बना है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बोकारो थर्मल का रहा। वहीं सबसे कम तापमान गोड्डा जिले का रहा। यहां का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

16 को इन जिलों में होगी बारिश

जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। यह बारिश राज्य के मध्य हिस्से जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले आते हैं, में होगी। इसके अतिरिक्त पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में भी बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी।

Next Story