झारखंड

Jharkhand पुलिस में असंतुलन: कुछ अधिकारी ओवरलोडेड, कुछ खाली हाथ

Ashish verma
28 May 2025 8:44 PM IST
Jharkhand पुलिस में असंतुलन: कुछ अधिकारी ओवरलोडेड, कुछ खाली हाथ
x
Jharkhand पुलिस में असंतुलन

Ranchi.रांची। झारखंड पुलिस के कई शीर्ष पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कुछ पुलिस अधिकारियों पर काम का अधिक बोझ है तो कई अधिकारी ऐसे हैं जो काम का इंतजार कर रहे हैं। मसलन, एसीबी और सीआईडी ​​जैसी दो महत्वपूर्ण जांच एजेंसियां ​​डीजीपी अनुराग गुप्ता के अतिरिक्त प्रभार में हैं। वे डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी ​​के प्रभार में हैं। इसी तरह एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का प्रभार जैप की एडीजी प्रिया दुबे के पास है।

एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता थीं। अब वे पदस्थापना की प्रतीक्षा में हैं। एडीजी मुख्यालय का पद रिक्त है। आईजी मुख्यालय का प्रभार सीआईडी ​​के आईजी संगठित अपराध सुदर्शन प्रसाद मंडल के पास है। आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल के पास पहले से ही आईजी जेल झारखंड का अतिरिक्त प्रभार है। आईजी जेल और आईजी मुख्यालय का पद काफी महत्वपूर्ण है।


Next Story