
x
JHARKHAND झारखंड: सिमडेगा में पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक एम. एर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन को रोका गया। जांच में कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। वाहन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि मालवाहक वाहन के चालक के पास शराब परिवहन की कोई वैध परमिट उपलब्ध नहीं थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि जब्त शराब कहां से लाई जा रही थी और किस जगह भेजी जानी थी। इससे पहले भी सिमडेगा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। मार्च महीने में गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। उस वक्त महाराष्ट्र नंबर के एक ट्रक को शामटोली रोड पर रोककर जांच की गई थी, जिसमें शराब के कार्टन बरामद हुए थे। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मार्च में सिमडेगा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की एक और कार्रवाई में एक ठिकाने से लगभग एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। पुलिस का मानना है कि ओडिशा, महाराष्ट्र गोवा से बिहार और नेपाल तक अवैध शराब की तस्करी का एक बड़ा गलियारा विकसित हो गया है। सिमडेगा भी इस गलियारे का एक बड़ा प्वाइंट बन गया है। लगातार हो रही जब्ती की घटनाएं इस बात की पुष्टि करती हैं कि यहां से संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए और सख्त अभियान चलाए जाएंगे। सभी थानों की पुलिस को मालवाहक वाहनों के जरिए संदिग्ध माल के परिवहन की जांच का निर्देश दिया गया है।
Tagsझारखंडसिमडेगाअवैध शराबजब्तीतस्करी नेटवर्कपुलिस कार्रवाईअंग्रेजी शराबबिहारनेपालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





