
x
Manoharpur मनोहरपुर : ओड़िशा के राउरकेला जिले के केबलांग थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ 134 बटालियन एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान की पहचान सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टी की है.
सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा था अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड और ओड़िशा के सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गये. विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Tagsनक्सल ऑपरेशनIED धमाकाCRPF जवान घायलNaxal operationIED blastCRPF jawan injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





