झारखंड

ED दफ्तर पहुंचे IAS छवि रंजन

Rani Sahu
24 April 2023 12:32 PM IST
ED दफ्तर पहुंचे IAS छवि रंजन
x
रांची : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। छवि रंजन सुबह 10:30 बजे ही ईडी के जोनल ऑफिस पहुंच गए। उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि छवि रंजन से जमीन घोटाला मामले से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ होगी। बता दें कि पहले के दो समन में छवि रंजन हाजिर नहीं हुए। ऐसे में तीसरा समन जारी कर ईडी ने हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने को कहा गया। अगर आज छवि रंजन हाजिर नहीं होते हैं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताते चलें कि ईडी ने उन्हें 17 अप्रैल को समन जारी कर 21 अप्रैल को ईडी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने कहा था। लेकिन उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दो हफ्ते का समय मांगा था। जिसे ईडी ने अस्वीकार कर दिया था। ईडी ने दोबारा समन जारी कर 21 अप्रैल को ही शाम चार बजे तक ऑफिस आने को कहा था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने तीसरा समन जारी कर 24 अप्रैल को दफ्तर पहुंचने को कहा था।
Next Story