
x
Jharkhand state झारखंड प्रदेश : भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से 3 अक्टूबर की सुबह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, सांसद निशिकांत दुबे सहित तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया है।
दोपहर बाद आदित्य साहू प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, मिठाइयां बांटी और बड़े जोश से उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, “आदित्य साहू बूथ स्तर से संघर्ष करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। एक सांसद के रूप में संसदीय कार्यों का अनुभव भी इनके पास है। इनके अनुभव और कार्यक्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। राज्य में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।”
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने भावुक होकर कहा, “मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही काम करता रहूंगा। जिम्मेदारी बदलती रहती है, लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संगठन के निर्माण के लिए काम करेंगे। साथ ही प्रदेश की मौजूदा सरकार की नाकामियों को उजागर कर कार्यकर्ताओं के सहयोग से डबल इंजन की सरकार लाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह और जितेंद्र वर्मा सहित पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tagsझारखंड भाजपाआदित्य साहूकार्यकारी अध्यक्षप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाबाबूलाल मरांडीरघुवर दाससंगठनपार्टी नेतास्वागत समारोहराज्यसभा सांसदसर्वसमावेशी संगठनडबल इंजन सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





