
x
Ranchi रांची: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम की हार में टीम चयन को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। इस विषय पर बोलने से भारतीय टीम का कोई कोचिंग स्टाफ बचना चाहता है। इसका उदाहरण गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिला। मोर्केल टीम चयन में अपनी भूमिका से बचते हुए नजर आए। शुक्रवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्कल ने टीम चयन से जुड़े सवाल से खुद को अलग कर लिया।
मोर्कल ने कहा, "मैं असल में टीम चयन में शामिल नहीं हूं। मैं यह गौतम, चयनकर्ताओं और कप्तान पर छोड़ता हूं, इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। गेंदबाजी कोच के बयान से स्पष्ट है कि वह टीम चयन से जुड़े सवालों और विवादों से बचना चाहते हैं। मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए तीन युवा तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि तीनों के लिए यह एक शानदार मौका है। हम हमेशा इन लोगों को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। वनडे सीरीज उनके लिए खुद को परखने का एक अच्छा मौका होगा। मैं इस सीरीज में उनके अच्छे प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं।
वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं दी गई है, जबकि मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखपत्तनम में खेलेगी। इस सीरीज में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर इंजरी की वजह से नहीं खेल रहे हैं। केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
Tagsभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज0-2 हारटीम चयन विवादमॉर्ने मोर्केलयुवा तेज गेंदबाजअर्शदीप सिंहप्रसिद्ध कृष्णाहर्षित राणावनडे सीरीजकेएल राहुल कप्तानबुमराहसिराजशमीशुभमन गिलश्रेयस अय्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





