![सुहागरात पर पति ने रखी ये शर्त, अब मामला तलाक तक पंहुचा सुहागरात पर पति ने रखी ये शर्त, अब मामला तलाक तक पंहुचा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/06/1418052-31.webp)
x
अजीब सी शर्त
जमशेदपुर: झारखंड में एक पति ने सुहागरात पर अपनी पत्नी के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसे पूरा करना शायद उसके लिए मुश्किल था। इसका नतीजा ये हुआ कि उसका घर बसने से पहले ही उजड़ गया। दरअसल, MBA पति ने पत्नी के सामने आईएएस बनने की शर्त रखी थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि पति ने शादी के बाद से आज तक पत्नी से बात नहीं की है और अब महिला न्याय के लिए थाने और कोर्ट के चक्कर लगा रही है।
MBA पति ने पत्नी के सामने रखी अजीब सी शर्त
मामला पूर्वी सिंहभूम में पोटका थाना इलाके का है, जहां रहने वाली पल्लवी मंडल ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि मेरी शादी 18 जून, 2018 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ संपन्न हुई। लड़की के पिता प्रदूत कुमार मंडल ले अपनी बेटी को डोली में बिठाते हुए खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए विदा किया।
अब तलाक तक जा पहुंचा मामला तो थाने पहुंची पल्लवी
सुहागरात पर पति जयमाल्य मंडल ने पत्नी पल्लवी के सामने शर्त रखी कि दो साल के अंदर आईएएस बनकर दिखाना है। अगर तुम ऐसा नहीं कर पाती हो तो तुम्हारे साथ हमारा किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रहेगा। अब पल्लवी ने आरोप लगाया कि माता-पिता की इज्जत और समाज के डर से वो अंदर ही अंदर अपने पति सास-ससुर, जेठ-जेठानी का जुल्म सहती रही। जब धैर्य का बांध टूट गया तब पल्लवी को अंततः थाने की शरण में जाना पड़ा।
Next Story