झारखंड

पति ने टांगी से पत्नी की हत्या करके खुद भी की खुदकुशी

Admin Delhi 1
26 March 2022 5:10 PM IST
पति ने टांगी से पत्नी की हत्या करके खुद भी की खुदकुशी
x

लेटेस्ट मर्डर न्यूज़: विष्णुगढ़ प्रखंड के माडमो पंचायत के डुमरियाटाड़ में पति ने पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी घर के सामने कटहल के पेड़ से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान महेश तुरी और मंजू देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि सोमर तूरी का बेटा महेश तूरी (45) नशे की हालत में हमेशा पत्नी मंजू देवी से झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद महेश तुरी ने पत्नी की सिर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद महेश तूरी ने खुद भी कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार तीन बजे रात की है।

बताया गया कि महेश तुरी के तीन लड़की एक लड़का है। लड़का राजमिस्त्री का काम करता था। आज सुबह लोगों की नजर कटहल के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story