झारखंड

पति पर लगा अपनी दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप

Rani Sahu
12 May 2023 12:40 PM IST
पति पर लगा अपनी दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप
x
जानें पूरा मामला
बरहेट :बरहेट थाना क्षेत्र के लोगाय गांव में एक पति पर अपनी दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सुनीता हांसदा के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी सुनीता का पति संजय ठाकुर ही है। परिजनों के अनुसार संजय ने गला दबाकर सुनीता की हत्या की है। हत्या के बाद वह अपनी बेटी को लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। घरवालों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। बुधवार की देर रात संजय ठाकुर ने अपनी दूसरी पत्नी सुनीता की हत्या की है। हत्या करने के बाद वह 2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था तभी घरवाले जाग गये और देख लिया कि संजय ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी है। परिवार के लोगों के जागने और शोर मचाने के बाद संजय अपनी बेटी को छोड़कर फरार हो गया।
3 साल पहले हुई थी शादी
बरहेट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सुनीता की मां ने बताया कि सुनीता की शादी 3 साल पहले हुई थी। लेकिन विवाह के बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था। इन दिनों सुनीता अपने मायके में थी। बुधवार देर शाम संजय ठाकुर ससुराल आया था। उसने खाना भी खाया इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बेटी तृप्ति की रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए और देखा कि सुनीता मृत पड़ी थी। घरवालों घटना की जानकारी बरहेट थाना को दी।
Next Story