झारखंड

हंटरगंज पुलिस ने अफीम के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा

Rani Sahu
18 Jun 2023 12:23 PM GMT
हंटरगंज पुलिस ने अफीम के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा
x
चतरा : चतरा जिले की हंटरगंज पुलिस ने अफीम के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं के पास से 5 किलो 36 ग्राम अफीम मिला है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें सदर थाना क्षेत्र के तपेज गांव की रहने वाली देवंती देवी , दमिया कुमारी और पूजा देवी शामिल हैं। महिलाओं के पास से 3 मोबाईल भी जब्त किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि चतरा से दो महिलाएं अफीम की तस्करी करने वाली हैं। वे महिलाएं अफीम लेकर जयमंगला बस से गया जा रही थी। इस सूचना पर छापेमारी टीम बनायी गयी। टीम ने हंटरगंज थाना गेट के पास बस को रोका। इसके बाद तलाशी ली गयी। इस दौरान देवंती देवी और दमिया कुमारी के पास से अफीम बरामद किया गया।
महिलाओं को किया जा रहा शामिल
गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युगल किशोर साव और उसकी पत्नी पूजा देवी के पास वे अफीम गया लेकर जा रही थी। गिरफ्तार महिलाओं ने बताया है कि अफीम की तस्करी में महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। गांव की महिलाओं पर पुलिस को शक नहीं होता है इसलिए उनको नशे की इस गोरखधंधे में शामिल किया जाता है। इस तरह आसानी से अफीम की तस्करी हो जा रही है। पुलिस के मुताबिक अफीम की तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा हैं।
Next Story