
x
Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इससे कई दुकानें जल गई. दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सहजानंद चौक के आसपास के मुहल्लों की बिजली काट दी है. ताकि किसी तरह की अन्य घटना ना हो.
आग लगने की यह घटना रविवार सुबह की है. आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं. सूचना मिलते ही, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस भी मौके पर मौजूद है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है.
आग लगने की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार दुकानदार अपने अपने दुकान बंद करके घर चले गए थे. इसी दौरान रविवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई और धीरे धीरे आग कमर्शियल बिल्डिंग में स्थित कई दुकान में फैल गई. इस आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसके आकलन के बाद ही पता चल पाएगा.
TagsRanchi मार्केट कांप्लेक्सभीषण आगकई दुकानें खाकRanchi Market Complexhuge firemany shops burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





