
x
Dumka दुमका: जिले के बासुकीनाथ स्थित बस स्टैंड में भीषण आग लग गई. अगलगी की इस घटना में स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसें जलकर राख हो गई. कुल करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है. इनमें मोहनानंद झा व संजीव झा की तीन बसें व अजीत रोडवेज के मालिक मोनू झा की दो बसें जली हैं. सभी बसें एक ही जगह खड़ी थीं. मोहनानंद झा ने बताया कि दो माह पहले नई एसी बस खरीदी थी, जो जल गई. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू
मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड में आग शाम करीब 4.45 बजे लगी और देखते ही देखते वहां खड़ी बसों को चपेट में ले लिया. स्टैंड में खड़ी दो गाड़ियों को उनके चालकों ने किसी तरह वहां से हटाकर बचाया. आग फैलने के साथ ही बसों के टायर व डीजल टंकी में ब्लास्ट होने लगे. काले धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा था. फायर बिग्रेड की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 6.16 बजे बस स्टैंड पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक बसें जल चुकी थीं. सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल दलबल के साथ बस स्टैंड पहुंचे और क्षति की जानकारी ली.
TagsDumka बस स्टैंडभयंकर आगपांच बसें जलकर राखDumka bus standfierce firefive buses burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





