झारखंड

36वें राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड महिला टीम का हुआ चयन ट्रायल

Rani Sahu
14 Aug 2022 11:29 AM GMT
36वें राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी झारखंड महिला टीम का हुआ चयन ट्रायल
x
30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड की महिला हॉकी टीम भी अपना हुनर दिखाएगी
Ranchi: 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड की महिला हॉकी टीम भी अपना हुनर दिखाएगी. इसमें भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड के महिला हॉकी टीम का चयन किया गया. इसके लिए आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू (रांची) में ओपेन चयन ट्रायल कराया गया. इसमें हॉकी झारखंड के कई जिलों सहित रेलवे, एकलव्य के कुल 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इन खिलाड़ियों का लगातार 4 घंटे तक ट्रायल हुआ. इसके उपरांत 27 खिलाड़ियों को चयनित किया गया. इन 27 खिलाड़ियों के लिये विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. इसके बाद उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय गेम्स में झारखंड टीम से खेलने का अवसर मिलेगा. आज के चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव सह चेयरमैन चयन समिति विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल और बिगन सोय, कोषाध्यक्ष अश्रिता लकड़ा सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुमराय टेटे और असुंता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कांति बा, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, मनोज प्रधान, ललित पन्ना सहित अन्य भी उपस्थित थे.

सोर्स- News Wing

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story