झारखंड

प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, जान जोखिम में डाल टावर पर चढ़ी युवती

nidhi
23 Jun 2026 12:31 PM IST
प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, जान जोखिम में डाल टावर पर चढ़ी युवती
x
प्यार की जिद में उठाया खतरनाक कदम, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
Bokaro Woman Climbs Mobile Tower: झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव की निवासी सोनी कुमारी मंगलवार को गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समाचार लिखे जाने तक सोनी कुमारी मोबाइल टावर से नीचे नहीं उतरी थी. पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है.
चार दिन पहले रांची से बरामद कर लाई थी पुलिस
टावर पर चढ़ी सोनी कुमारी का कहना है कि जब तक उसके प्रेमी को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी. मामले की जड़ चार दिन पहले की है. ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का ने सोनी को रांची से बरामद कर लाया था. इस केस में लड़का अभी जेल में बंद है. इसी के विरोध में सोनी ने टावर पर चढ़कर खुद की जान जोखिम में डाल दिया.
पुलिस और प्रशासन समझाने में जुटे
पुलिस और प्रशासन की टीम युवती को समझाने में लगी है, पर सोनी अपनी जिद पर अड़ी है. पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर हाई वोल्टेज लाइन का खतरा टालने की कोशिश की है. टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अधिकारियों ने परिजनों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे सोनी को समझाकर नीचे उतारने में मदद करें. वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है.
Next Story