
x
लोहार जाति को एसटी की श्रेणी से बाहर करने के खिलाफ दायर याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
रांची : लोहार जाति को एसटी की श्रेणी से बाहर करने के खिलाफ दायर याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य और केंद्र सरकार को 6 हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए है.
झारखंड गठन के बाद ST श्रेणी से हटा दिया गया लोहार जाति
आपको बता दें, इस संबंध में खतियानी लोहार/लोहरा जनजाति समाज के अध्यक्ष अतीत कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जहां उन्होंने लोहार जाति को एसटी की श्रेणी से बाहर करने के खिलाफ याचिका दायर की. जिसमें कहा गया है कि संविधान के प्रारंभ से ही लोहार जाति जनजातीय रहा है लेकिन झारखंड राज्य के गठन के बाद बिना किसी उचित कारण बताए एसटी की श्रेणी से बाहर कर दिया गया. हालांकि लोहरा जाति को एसटी सूची में सूचीबद्ध किया गया. जबकि यह (लोहरा) पर्यायवाची है और क्षेत्रीय बोलचाल भाषा का सिर्फ शब्द मात्र है. कारण यही है कि लोहरा के नाम से कोई खतियान नहीं मिल पाता है.
Tagsलोहार जाति मामलेएसटी श्रेणीझारखंड हाईकोर्टकेंद्र सरकारझारखंड सरकारझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLohar Caste CaseST CategoryJharkhand High CourtCentral GovernmentJharkhand GovernmentJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





