झारखंड

मुझे जान से मरवाना चाहते हैं हेमंत सोरेन : निशिकांत दूबे

Admin2
9 Jun 2022 8:27 AM GMT
मुझे जान से मरवाना चाहते हैं हेमंत सोरेन : निशिकांत दूबे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनकी हत्‍या कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने एक पर एक तीन ट्वीट कर किसी अपराधी का वीडियो साझा किया, और कहा कि यह वही अपराधी है, जिसे दिल्‍ली पुलिस ने पकड़ा है। इसने साल 2018 में मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। सांसद ने आज ट्विटर पर लिखा- मुख्यमंत्री इन अपराधियों को संरक्षण देकर मेरी व मेरे परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। सांसद के ट्वीट के बाद से पहले से ही सियासी उथल-पुथल झेल रहे झारखंड में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। निशिकांत दूबे ने इस ट्वीट में पीएमओ, अमित शाह, हेमंत सोरेन, दीपक प्रकाश, दिल्‍ली पुलिस, अनंत ओझा और बाबूलाल मरांडी को टैग किया है।

भाजपा सांसद ने ट्विटर पर लिखा- 2018 में मुझे और राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा जी को जान से मारने की धमकी दी गई, पैसे की मांग फोन पर की गई थी। तब मैंने दिल्ली में और अनंत ओझा जी ने साहिबगंज में साल 2018 में एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में अपराधी पकड़ लिया गया है। उसके अनुसार मुझे मारने की सुपारी देवघर निवासी विष्णुकान्त झा ने दी थी। यह वही विष्‍णुकांत झा है, जिसके ऊपर दुष्‍कर्म की कोशिश और हत्या का केस अलग-अलग थाना में दर्ज है।

देवघर निवासी विष्णुकांत झा के पहचान वाले अपराधी की दिल्ली पुलिस के हाथों गिरफ्तारी के बाद गोड्डा से भाजपा के सांसद डा. निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि जिसे मुख्यमंत्री का संरक्षण था, उसे रिवाल्वर का लाइसेंस इसलिए दिया गया ताकि उनकी व उनके परिवार की हत्या कराई जा सके। उस आरोपित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने जिक्र किया है कि वर्ष 2018 में उन्हें व राजमहल के विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी व पैसे की मांग फोन पर की गई थी।इसके बाद उन्होंने दिल्ली में व अनंत ओझा ने साहिबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सोर्स-JAGRAN
Next Story