झारखंड
Jharkhand में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 6 दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा
Tara Tandi
21 Aug 2025 1:41 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 21 से 26 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जिसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा.
21 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और हजारीबाग
22 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा
23 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम
24 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम
25 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी,गुमला और रांची
26 अगस्त को प्रभावित होने वाले जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां
TagsJharkhand भारी बारिश चेतावनी6 दिनोंजमकर बरसेंगे बदराJharkhand heavy rain warningclouds will rain heavily for 6 daysजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





