
x
बड़ी खबर
रांची। झारखंड में 28 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव कई जिलों में पड़ेगा। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले दो दिन धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। इस दौरान राज्य में बारिश होती रहेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 जुलाई को जारी बुलेटिन में दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक 25 से 27 जुलाई तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इस दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। 28 जुलाई को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 29 से 30 जुलाई तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक 28 जुलाई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Next Story