झारखंड
Jharkhand के इन जिलों में 7-9 अगस्त तक जोरदार बारिश, येलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
6 Aug 2025 4:12 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में मॉनसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है. सात से नौ अगस्त तक कोल्हान और संताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है.
रांची में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने राजधानी रांची में भी बारिश की संभावना जताई है. रांची में अब तक 1010.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74 फीसदी अधिक है. वहीं राज्यभर में ओवर ऑल 5 अगस्त तक 810.1 मिली मीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 45% अधिक है. पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में 41.6 मिली मीटर, गोड्डा में 37 मिली मीटर, दुमका में 25.2 मिली मीटर और धनबाद में 19.4 मिली मीटर बारिश हुई है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब ढाई डिग्री ज्यादा है. राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है
TagsJharkhand इन जिलों7-9 अगस्तजोरदार बारिशयेलो अलर्ट जारीJharkhand Heavy rain in these districts7-9 AugustYellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





