
x
जमीन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने पीएमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.
रांची : जमीन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने पीएमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस पर 18 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें, विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के द्वारा रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्याययुक्त की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इस याचिका को सुनवाई के लिए रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है.
बताते चलें कि इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इसके साथ ही मामले में मोहम्मद सद्दाम हुसैन को मिलाकर तीन गिरफ्तारी हो चुकी है. ईडी ने मामले में बीते 30 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, विनोद सिंह, हिलेरियस कच्छप और राजकुमार पाहन के खिलाफ चार्जशीर्ट दाखिल कर चुकी है.
Tagsजमीन घोटाले मामलेआर्किटेक्ट विनोद सिंहअग्रिम जमानतसुनवाईझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLand Scam CaseArchitect Vinod SinghAnticipatory BailHearingJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





