
x
हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सही ठहराने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
रांची : हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सही ठहराने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. साथ ही चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने का आग्रह भी किया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन की अंतरिम जमानत और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर आज, मंगलवार (21 मई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
इस मामले में पूर्व में सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की थी. इसके बाद शीर्ष अदालत ने ईडी को 20 मई तक जवाब दाखिल करने और 21 मई को वेकेशन बेंच में सुनवाई निर्धारित की थी.
बता दें कि 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी है. उधर, ईडी कोर्ट ने भी इस मामले में हेमंत सोरेन की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है.
Tagsपूर्व सीएम हेमंत सोरेनजमानत याचिका पर सुनवाईसुप्रीम कोर्टझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारFormer CM Hemant Sorenbail plea hearingSupreme CourtJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





