झारखंड

Tata Steel के खिलाफ काला पट्टी बांध कर धरने पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Shantanu Roy
16 Nov 2021 10:09 AM GMT
Tata Steel के खिलाफ काला पट्टी बांध कर धरने पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
x
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (health minister banna gupta ) टाटा स्टील (tata steel) के खिलाफ मुंह पर काला पट्टी बांध कर जमशेदजीटाटा की मूर्ती के सामने धरना दिया है.

जनता से रिश्ता। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (health minister banna gupta ) टाटा स्टील (tata steel) के खिलाफ मुंह पर काला पट्टी बांध कर जमशेदजीटाटा की मूर्ती के सामने धरना दिया है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (banna gupta) ने बताया कि टाटा के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी. टाटा के अधिकारी जमशेदजी टाटा के विचारों और उनके सपनों को तोड़ने का काम कर रहे हैं.


जमशेदपुर दौरे पर आए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा स्टील के अधिकारियों के खिलाफ भड़के नजर आ रहे हैं. 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटा स्टील (tata steel) के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि नहीं दी जिसका स्वास्थ्य मंत्री ने विरोध जताया है. इस भावना से आहत होकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचे और जमशेदजी टाटा की प्रतिमा को गंगा जल से धोकर कर वहां मुंह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक धरने पर बैठ गए. उन्होंने स्लोगन लिखा पोस्टर के साथ धरना दिया है. इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे.
राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन मंत्री ने टाटा समूह पर भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेद जी नौसरवान जी टाटा ने एक शहर को बसाया है. उनके सपने का शहर में आज टाटा के अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं. जिस राज्य में टाटा स्थापित है राज्य के स्थापना दिवस और उस राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा के नाम पर टाटा समूह द्वारा किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. ना ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अधिकारियों ने टाटा के सपनों का भी अपमान किया गया है.


Next Story