झारखंड
Hazaribagh: सड़क हादसे में महिला का हाथ कटकर हुआ अलग, इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
28 July 2024 12:29 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़: चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही-घाटों मुख्यमार्ग के बहेरा पूल के समीप शनिवार रात करीब आठ बजे ऑटो की एक वाहन के साथ टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक महिला यात्री का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया था. गंभीर रूप से घायल महिला को मांडू अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलने पर चरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की पहचान संजू देवी (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजू देवी तिरला के घाटों की ओर जा रही थी. तभी बहेरा पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया.
TagsHazaribagh सड़क हादसेमहिला हाथ कटकर अलगइलाज दौरान मौतHazaribagh road accidentwoman's hand cut offdied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





