झारखंड
Hazaribagh: तालाब में गिरी स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी, 15 बच्चे घायल, 4 गंभीर
Tara Tandi
21 May 2025 6:54 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिर गई. इस हादसे में 15 बच्चे हुए घायल हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना बुधवार को इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव के पास हुई है.
घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल के बच्चे पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे. गाड़ी में करीब 17 बच्चे सवार थे. इसी बीच खुटरा गांव के पास मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर सड़क से 15 फीट नीचे तालाब में जा गिरा, स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.
सभी घायल बच्चों को बाहर निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं क्रेन की मदद से गाड़ी को तालाब से बाहर निकाला गया. ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन चालक नशे में था. इसी कारण यह हादसा हुआ.
TagsHazaribagh तालाबगिरी स्कूली बच्चोंभरी गाड़ी15 बच्चे घायल4 गंभीरHazaribagh pondvehicle full of school children fell15 children injured4 seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





